फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report on six including ZIP member in mining dispute

Fatehpur News: खनन के विवाद में जिपं सदस्य समेत छह पर रिपोर्ट

Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report on six including ZIP member in mining dispute
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में हो रहे मिट्टी खनन की रार में एक पक्ष पर हमला कर जेसीबी में तोड़फोड़ की गई। मामले में जिला पंचायत सदस्य व बीजेपी नेता समेत छह नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोेर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुरानी बिंदकी निवासी आदित्य सिंह ने भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य विक्रम भदौरिया व उसके साथी आलोक, राकेश कुशवाहा, सुमित,रूपेंद्र कुमार, रंजीत परिहार व कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप में बताया कि बड़े भाई नागेंद्र सिंह की जेसीबी मशीन है। जहानाबाद के तेजानगर में रविवार रात मशीन चलाई जा रही थी। मशीन के साथ चालक शिवकुमार, हेल्पर अमित कुमार, सुनील कुमार थे। रात करीब तीन बजे आलोक, राकेश कुशवाहा, सुमित,रूपेंद्र कुमार दो बाइकों व कार से साथियों संग पहुंचे। उन लोगों ने चालक व हेल्परों को गाली गलौज कर पीटा। जेसीबी में तोड़फोड़ की। इलाके में जेसीबी चलाने पर हत्या की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया आदित्य सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed