फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report on several middlemen including center in-charge on paddy purchase rigging

धान खरीद की धांधली में केंद्र प्रभारी समेत बिचौलियों पर एफआईआर

Wed, 19 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Report on several middlemen including center in-charge on paddy purchase rigging
फतेहपुर। धान खरीद के भुगतान में धांधली मिलने पर यूपी एग्रो के क्रय केंद्र प्रभारी समेत कई बिचौलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसानों की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए असोथर ब्लाक के देईमऊ में यूपी एग्रो का क्रय केंद्र खोला गया था। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर क्रय केंद्र में धान बेचने वाले किसानों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। देईमऊ क्रय केंद्र में आठ दिसंबर 2019 को आठ किसानों से 699 क्विंटल धान की तौल हुई थी। इसमें टीकर गांव के किसान अजय कुमार, अनिल कुमार, अनुराधा देवी, पिंटू ने भी धान बेचा था। इन किसानों के नाम को क्रय पंजिका में भी दर्ज किया गया है, लेकिन भुगतान करते समय किसानों का खाता नंबर बदलकर बिचौलियों के खातों में रुपया भेजा गया है। जांच में पता चला है कि तीन बैंक खाते टीकर गांव के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के हैं। डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद धान की खरीद में धांधली पाई गई। केंद्र प्रभारी पंचम सिंह व अज्ञात बिचौलियों के नाम रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed