फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report on demanding extortion from electricity department babu

Fatehpur News: बिजली विभाग के बाबू से रंगदारी मांगने पर रिपोर्ट

Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Report on demanding extortion from electricity department babu
फतेहपुर। बिजली विभाग के बाबू से धोखाधड़ी कर रंगदारी मांगने का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर देवर और भाभी के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईडिल कालोनी निवासी अबू बक्र बिजली विभाग में बाबू हैं। उन्होंने बताया कि बकेवर थानाक्षेत्र के बेलगांव निवासी मनीष पटेल पूर्व परिचित हैं। मनीष प्लाटिंग का काम करता है। उसके घर आता-जाता रहा है। जनवरी 2021 में मनीष पटेल ने बताया कि जहानाबाद-बकेवर हाईवे पर उसकी भाभी गायत्री देवी की जमीन है, जिसे वह बेचना चाहती हैं। उसने गायत्री देवी के नाम की कूटरचित खतौनी दिखाई। उसे जमीन खरीदने के लिए प्रेरित किया।

उसकी बात पर विश्वास कर बिना जमीन देखे सौदे के लिए तैयार हो गया। मनीष दो फरवरी 2021 को गायत्री देवी को लेकर घर आया और सात लाख रुपये में सौदा किया। उसने दो लाख रुपये एडवांस दिए। 15 दिन बाद बैनामा करने की बात तय हुई। समय पूरा होने के बाद मनीष बैनामा करने के लिए टरकाने लगा। दबाव बनाने पर उसने 22 नवंबर 2021 को गायत्री देवी के खाते से पत्नी निशाल खान के बैंक खाते में 58 हजार रुपये जमा किए। बाद में बाकी रुपये देने से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। झूठे मुकदमे में उसे और पत्नी को फंसाने की धमकी दी। उसे ड्यूटी दौरान बुलेट चौराहा के पास कार्यालय से बुलाकर धमकी दी। पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed