फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report on business leaders for misbehaving with member of State Women Commission

Fatehpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य से बदसलूकी पर व्यापारी नेताओं पर रिपोर्ट

Thu, 11 Sep 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Report on business leaders for misbehaving with member of State Women Commission
फतेहपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की ओर से व्यापारी नेताओं के खिलाफ अभद्र व्यवहार किए जाने की रिपोर्ट मंगलवार रात दर्ज की गई है। मामले को लेकर व्यापार संगठन में नाराजगी व्याप्त है। आदर्श व्यापार मंडल गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम और एसपी से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


लखनऊ गोमतीनगर विभूति खंड स्थित राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने डीएम और एसपी को अभद्र व्यवहार किए जाने का शिकायती पत्र भेजा। आरोप लगाया कि वे डाक बंगले में एक अगस्त को जनसुनवाई के लिए पहुंचीं थीं।
विज्ञापन




पीड़िता शाहीन खातून के प्रकरण में दूसरे पक्ष से बहुआ के इरशाद कादरी, आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, महामंत्री अमित शरण बाॅबी पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने अभद्र व्यवहार कर उन्हें अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा जनसुनवाई में आने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। व्यापार मंडल के प्रदीप गर्ग की ओर से फोन पर धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में जिलाध्यक्ष अभिनव, अमित शरण और इरशाद कादरी के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।



आदर्श व्यापार मंडल के प्रदीप गर्ग प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि अंजू प्रजापति के पीएस अरविंद सिंह भदौरिया के खिलाफ शिकायत की थी। इसकी जांच सीओ जाफरगंज कर रहे हैं। मामला उनके पदाधिकारियों पर दर्ज हुआ है।


आरोपी बेबुनियाद हैं। वे बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी से मिलेंगे। उनके पास सारे ऑडियो और वीडियो हैं। उनकी अंजू प्रजापति से वार्ता नहीं हुई। बातचीत पीएस अरविंद भदौरिया से हुई थी। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed