फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report of violation of code of conduct on 191 including councilor candidates

Fatehpur News: सभासद प्रत्याशियों समेत 191 पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Tue, 02 May 2023 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Report of violation of code of conduct on 191 including councilor candidates
फतेहपुर। समर्थकों के साथ पार्टी का प्रचार कर रहे सपा विधायक और पुलिस के बीच रविवार रात नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। मामले में सोमवार सुबह पुलिस ने 41 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई में कई सभासद प्रत्याशी और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। कार्रवाई के दायरे में आने वाले जिला बदर सपा नेता हाजी रजा के करीबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाकरगंज चौकी क्षेत्र में रविवार रात सपा सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी समेत कई समर्थक प्रचार कर रहे थे। इस दौरान कोतवाल अमित मिश्रा, बाकरगंज चौकी प्रभारी सतपाल सिंह समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। अनुमति की बात पर विवाद के बाद सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रकरण में चौकी प्रभारी सतपाल सिंह की ओर से आचार संहिता उल्लंघन का निवर्तमान सभासद एनुल आबदीन उर्फ हुमायूं, मोहम्मद अयाज उर्फ राहत, निवर्तमान सभासद भोले नवाब, मुन्नीलाला, रऊफ अहमद, मो. इस्लाम उर्फ सद्दू, अफाक, रूमी, सोनू सुल्तानगर, अरविंद आदि पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें कई आरोपी सभासद प्रत्याशी हैं। पुलिस इन लोगों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन





इन पर भी हुई कार्रवाई



राजू तिवारी पक्का तालाब, आदिल बिलिंदा, मुकीम कयूम एंड संस, पापा खान, आजम बिंदकी बसअड्डा, चौधरी मंजरयार, चेतन यादव, राजू लोधी, मुन्ना टेंट हाउस, हारून बैनामा लेखक, फकीर सनगांव, शादाब निवर्तमान सभासद, अरशद अली, मुन्ना श्रीवास्तव, जुनैद उर्फ जुन्ना, शाहिद अयान, महफूज उर्फ चुन्ने, उमर उर्फ लाला, सुलेमान राईन कबाड़ी मार्केट, पुन्ना नेता, सगीर अहमद, अब्दुल अहमद, अब्दुल समद, नफीस उर्फ चिक्कन पनी, शकील उर्फ गोल्डी, इरशाद मसवानी, राजू मुर्गीवाले सैयदवाड़ा, राजू मुर्गीवाले का भाई पप्पू समेत 41 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed