फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report of fraud in land deal worth Rs 52 lakh

Fatehpur News: 52 लाख की जमीन सौदे में जालसाजी की रिपोर्ट

Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud in land deal worth Rs 52 lakh
औंग(फतेहपुर)। बिंदकी तहसील के अभयपुर मुस्तकिल गांव में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रयागराज निवासी मनोज कुमार सिंह एक प्राइवेट डेवलपर्स कंपनी के निदेशक हैं। उन्होंने औंग थाना क्षेत्र के राकेश यादव, उनके पिता धर्मपाल और चाचा बड़ेलाल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार का आरोप है कि उन्होंने राकेश यादव के माध्यम से आराजी संख्या 68 की जमीन खरीदने का सौदा तय किया था। राकेश यादव ने यह जमीन पिता और चाचा की बताकर 15 सितंबर 2014 को बिंदकी तहसील में एग्रीमेंट फार सेल के तहत सौदा किया था। इस सौदे के तहत 2014 से 2018 तक चेक, आरटीजीएस और नकद के माध्यम से कुल 52 लाख रुपये का भुगतान किया। उसके बावजूद विपक्षी लगातार रजिस्ट्री कराने से बचते रहे। बाद में विपक्षियों ने एक फर्म के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा दी। इस संबंध में राकेश यादव ने पहले पैसा लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में मना कर दिया। आरोप लगाया कि राकेश यादव राजनीतिक और प्रभावशाली होने के नाते दबाव बना रहा है। इससे उन्हें जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंता है। बिंदकी क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर थाना औंग में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रितेश राय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed