फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report of death of elderly man from bag operationReport of death of elderly man from bag operation

Fatehpur News: झोलाछाप के ऑपरेशन से बुजुर्ग की मौत की रिपोर्ट

Wed, 23 Jul 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Report of death of elderly man from bag operationReport of death of elderly man from bag operation
फतेहपुर। झोलाछाप के ऑपरेशन से बुजुर्ग की मौत के मामले में क्लीनिक संचालक समेत दो के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के तारनडेरा निवासी शंकर निषाद ने बताया कि पिता मुन्नू निषाद के सीने में गांठ बन गई थी। पिता को जेके हाॅस्पिटल कानपुर में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। पड़ोसी गांव दपसौरा का रहने वाला अभिषेक बकेवर के आलमपुर स्थित जय मां कुष्मांडा क्लीनिक में काम करता है। अभिषेक बहला फुसलाकर पिता को अपने क्लीनिक इलाज कराने ले गया। डॉक्टर अल्केश शर्मा ने 20 दिसंबर 2024 को पिता का ऑपरेशन किया। मां से 20 हजार रुपये ले लिया गया। डॉ. अल्केश शर्मा व अभिषेक पिता की मरहम पट्टी करने आते रहे। इस दौरान पिता की हालत गंभीर हो गई। वह पिता को क्लीनिक लेकर गए। जहां डॉक्टर ने इलाज से इंकार कर भगा दिया। पिता की मौत हो गई। बाद में पता चला कि अल्केश शर्मा के पास कोई डिग्री नहीं थी। लापरवाही से इलाज करने के कारण पिता की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई नहीं की। कोर्ट की शरण ली। चांदपुर पुलिस ने अल्केश व अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed