{"_id":"63f1282f4f0f221b1e0328c5","slug":"report-of-abetment-to-suicide-on-girls-father-fatehpur-news-c-12-1-85944-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: लड़की के पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: लड़की के पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
Sun, 19 Feb 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर युवक के जान देने के मामले में लड़की के पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां सादात निवासी मो. समीर (22) घर से 16 नवंबर 2022 की शाम निकला था। उसका शव 19 नवंबर को गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका मिला था। मृतक पूर्व प्रधान का पौत्र था। उसके पिता अनीस की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मां जाहेदा बानो ने एफआईआर में बताया कि बेटे का ऐरायां गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वह मोबाइल पर अक्सर युवती से बातचीत करता था। इसकी जानकारी होने पर युवती का पिता फोन न करने की धमकी देकर बेटे को प्रताड़ित कर रहा था। इसी तनाव के चलते बेटे ने आत्महत्या की थी। मामले की थाने में सुनवाई न होने पर जाहेदा ने प्रयागराज आईजी से शिकायत की थी। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की युवती के पिता पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -