फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report filed against two people including a former councilor for selling a house through a fake will

Fatehpur News: फर्जी वसीयत से मकान बेचने पर पूर्व सभासद समेत दो पर रिपोर्ट

Wed, 08 Oct 2025 05:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Report filed against two people including a former councilor for selling a house through a fake will
फतेहपुर। पुश्तैनी मकान की फर्जी वसीयत तैयार कर धोखाधड़ी कर बेचने के आरोप में बिंदकी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पूर्व सभासद महताब आलम और सोएफ कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




कजियाना मोहल्ला निवासी अब्दुल तौहीद ने एफआईआर में बताया कि उनका मकान उनकी दिवंगत दादी मसूमन मजीद के नाम नगर पालिका में दर्ज था। आरोप है कि पड़ोसी पूर्व सभासद महताब आलम ने सात अक्तूबर 2024 को फर्जी दस्तावेजों के जरिये मकान की कूटरचित वसीयत तैयार करवा ली। इसके बाद 21 दिसंबर को मकान सोएफ कुरैशी को बेच दिया।
विज्ञापन


तौहीद के अनुसार जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वसीयत पर आपत्ति जताई। इसके बाद 27 मई 2025 को नगर पालिका ने वसीयत निरस्त कर दी। वर्तमान में मकान का मूल्यांकन (असेसमेंट) तौहीद, उनके भाई वसीम, बहन हुस्नबानो और मां नाजमी बेगम के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने अन्य संपत्तियों पर भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। पुलिस और एसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर मामला कोर्ट में गया, जहां से आदेश के बाद केस दर्ज हुआ। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed