फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report filed against maternal uncle guilty of sexually assaulting a teenage girl

Fatehpur News: किशोरी से यौन उत्पीड़न के दोषी मामा पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report filed against maternal uncle guilty of sexually assaulting a teenage girl
शाह (फतेहपुर)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने मृत बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने गांव के मामा के खिलाफ यौन शोषण व गर्भपात का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीएनए सैंपल भी लिए जाने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, वह आरोप से मुकर रहा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 15 साल की किशोरी का भाई व पिता बाहर रहते हैं। किशोरी अपनी मां के साथ रहती थी। मां ने बताया कि किशोरी ने 19 दिसंबर की रात मृत बच्ची को जन्म दिया। किशोरी ने मनोज नोनिहां पर शादी का झांसा देकर कई माह से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। गर्भवती होने पर कुछ दिन पहले गर्भपात की दवा खिलाने की बात कही। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विवेचक अविनाश मिश्रा ने बताया कि मृत बच्ची को किशोरी ने घर में जन्म दिया है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बच्ची के शव का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। आरोपी दूर के रिश्ते में किशोरी का मुंहबोला मामा लगता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed