फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report against eight in Dharmadaspur Bawal

Fatehpur News: धर्मदासपुर बवाल में आठ के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 29 Jul 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Report against eight in Dharmadaspur Bawal
खागा। कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में भूमि कब्जे को लेकर रविवार को हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष खागा के माहेश्वरी मार्केट निवासी अनुपम गुप्ता है और दूसरे पक्ष से धर्मदासपुर के चंद्रप्रकाश तिवारी व उनका परिवार है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने 112 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक जगजीवन राम की तहरीर पर धर्मदासपुर निवासी सगे भाई दीपक तिवारी, दिलीप तिवारी, अमित तिवारी व उनके पिता चंद्रप्रकाश तिवारी और दूसरे पक्ष ताराचंद्र पांडेय, मुकेश सिंह, राजेश सिंह और अनुपम गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि प्रकरण में पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी, जिस पर एसआई जगजीवनराम मौके पर पहुंचे थे और उनकी तहरीर पर इस घटना की एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना में नामजद आरोपियों के साथ, दोनों पक्षों के जो भी लोग प्रकाश में आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed