फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report against Atiq's close aide who molested a student and forced her to marry him

Fatehpur News: छात्रा से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाले अतीक के करीबी पर रिपोर्ट

Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Report against Atiq's close aide who molested a student and forced her to marry him
फतेहपुर। एमए की छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन शादी करने की धमकी देने के मामले में गृह मंत्रालय समेत अन्य अफसरों से शिकायत के बाद खागा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायती पत्र में छात्रा ने विधानसभा के सामने आत्महत्या करने की बात भी लिखी थी। आरोप है कि आरोपी खुद को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीब बताता है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती परिवार समेत कई साल से प्रयागराज के एक मोहल्ले में रहती है। पिता मिर्जापुर में लेखपाल हैं। युवती प्रयागराज के डिग्री कॉलेज में परास्नातक की छात्रा है। आरोप है कि प्रयागराज के सूबेदारगंज थाना धूमनगंज का रहने वाला प्रॉपर्टी कारोबारी प्रशांत कुमार उसके भाई का दोस्त था। इससे वह घर भी आता था।
विज्ञापन

आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान एक दिन प्रशांत ने अश्लील बात की। उसने आरोपी को डांट दिया और भाई ने भी समझाया। इसके बाद आरोपी रास्ते में दोस्तों के साथ मिलकर छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने धूमनगंज थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती परिवार सहित खागा में रहने लगी। 28 अप्रैल की रात करीब नौ बजे प्रशांत दोस्तों के साथ खागा पहुंचा और शादी का दबाव बनाया। इन्कार करने पर प्रयागराज वाले घर पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी। युवती ने खागा से लेकर गृहमंत्री तक ऑनलाइन शिकायतें कीं। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रशांक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed