{"_id":"682e204acfd720a1b609b767","slug":"repair-of-pump-sets-of-tube-wells-will-be-done-soon-farmers-hope-for-relief-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-134265-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नलकूपों के पंप सेटों की मरम्मत जल्द, किसानों को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नलकूपों के पंप सेटों की मरम्मत जल्द, किसानों को राहत की उम्मीद
Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
धाता। ब्लॉक धाता के अहमदपुर, कुसुम्बा, सलेमपुर, अढ़ैया, कोट सहित कई गांवों में सिंचाई विभाग से लगाए गए पंप सेटों में से 27 खराब हैं। इससे सौ से अधिक किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन पंप सेटों के खराब होने से गेहूं, चना, सरसों जैसी फसलों के बाद अब मूंग, उरद व चारे की फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। इनमें से 12 पंप सेट बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण बंद हैं, जबकि 10 पंप सेट तकनीकी खराबी व 5 बोरिंग फेल हो जाने के कारण काम नहीं कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यह पंप सेट उन क्षेत्रों में लगाए गए थे जहां सिंचाई के वैकल्पिक साधन उपलब्ध नहीं हैं। अब उन्हें निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उनकी लागत काफी बढ़ गई है। हालांकि इस समस्या को लेकर प्रशासन व सिंचाई विभाग सक्रिय हो गया है। धाता क्षेत्र के अवर अभियंता जफर उद्दीन ने बताया कि खराब पंप सेटों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से आवश्यक सामग्री मिलते ही सभी पंप सेटों को शीघ्र चालू कर दिया जाएगा। विभाग के आश्वासन के बाद अब किसान भी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सिंचाई व्यवस्था फिर से सुचारु हो जाएगी और उनकी फसलें बच सकेंगी।