फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   religious conversion case, ATS eye on the madrasas of Haswa and Andauli

धर्मांतरण मामला: हसवा और अंदौली के मदरसों पर एटीएस की नजर, कई सफेदपोश भी शामिल

Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
सार

एटीएस लगातार सभी मदरसों में हो रही फंडिंग की भी जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार उमर के संपर्क में जिले में कई लोग थे। इसमें कई सफेदपोश भी शामिल हैं।

विज्ञापन
religious conversion case, ATS eye on the madrasas of Haswa and Andauli
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएस की नजर फतेहपुर जिले के हसवा और अंदौली के मदरसों पर टिक गई है। पता चला है कि मोहम्मद उमर का इन मदरसों से गहरा नाता है और वह यहां फंडिंग भी कर रहा था। उधर, एसपी सतपाल अंतिल के साथ एटीएस टीम पंथुआ गांव के अलावा कुछ और भी गांवों में पहुंची और यहां के लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


एलआईयू भी अपने स्तर से तहकीकात में जुटी है। शुक्रवार को उसने पांच घंटे तक खोजबीन की। उमर गौतम का अक्सर जिले के मदरसों में आना-जाना था। उसके साथ कई लोग रहते थे। एटीएस हसवा और अंदौली के मदरसों में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


एटीएस लगातार सभी मदरसों में हो रही फंडिंग की भी जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार उमर के संपर्क में जिले में कई लोग थे। इसमें कई सफेदपोश भी शामिल हैं। जिले के कुछ कथित समाजसेवियों के भी उमर से जुड़े होने की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस बहुत जल्द मामले की तह तक पहुंच सकती है। उधर, एलआईयू की टीम पंथुआ गांव में उमर के चचेरे भाई राजू सिंह से मिली। इसके बाद बंटाई पर खेती लेने वाले रजोल मौर्य के घर गई। जहां पर रजोल से मुलाकात नहीं हो सकी। एलआईयू ने उसकी पत्नी से जानकारी ली।

पत्नी ने बताया कि एक साल पहले ही उन लोगों ने उमर के खेत बंटाई पर लिए हैं। इससे पहले गांव के ही डीजल उर्फ छोटकू ने खेत बंटाई पर ले रखे थे। इसकी सारी देखरेख उमर का बड़ा भाई करता है। उमर ने कभी खेत व उससे मिलने वाले अनाज के बारे में जानकारी नहीं ली।  

लोकल स्तर पर जानकारी ली जा रही है। कुछ मदरसों के बारे में जानकारी मिली है, जहां मोहम्मद उमर का आना जाना था। टीमें लगी हुई हैं। फंडिंग के बारे में एटीएस जानकारी कर रही है। मोहम्मद उमर से संबंध रखने वाले हर एक शख्स की निगरानी हो रही है।- नंदलाल, इंस्पेक्टर थरियांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed