{"_id":"9b6a1e6da58d25a212a2aef6aff0cc04","slug":"reliance-eight-arrested-including-area-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस के एरिया मैनेजर सहित आठ गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस के एरिया मैनेजर सहित आठ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सिमकार्ड फर्जीवाड़ा मामले में रिलायंस के एरिया मैनेजर सहित आठ को गिरफ्तार करने का दावा किया है। साथ ही वोडाफोन के रिजनल मैनेजर सहित कई अफसरों को फरार करार देते हुए उनकी तलाश में छापेमारी की है। इस दौरान भारी मात्रा में वोडाफोन के प्री एक्टीवेटेड सिमकार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में छात्र के अपहरण के मामले की जांच पड़ताल के दौरान सिमकार्ड के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। अपहरण मामले में आए काल की पड़ताल में पता चला कि सभी सिम फर्जी आईडी पर खरीदे गए थे। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कंपनियां सेल बढ़ाने के लिए प्री एक्टीवेटेड सिमकार्ड बेच रही हैं। इसका फायदा शातिर दिमाग अपराधियों को मिल रहा है। इस पर एसपी ने एक टीम गठित कर प्री एक्टीवेटेड सिमकार्ड मामले की पड़ताल कराई। इस दौरान भारी मात्रा में प्री एक्टीवेटेड सिम बरामद हुए। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी अनीस अहमद अंसारी ने पूरे मामले का खुलासा किया। बताया कि जिले में फर्जी आईडी के जरिए सिमकार्डों का धंधा किया रहा है। टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां निवासी रोहित कुमार कुशवाहा के कृष्णा टेलीकॉम और उन्नाव के पुरानी बाजार निवासी संदीप गुप्ता के मां शारदा देवी इंटरप्राइजेज से बिके सिम से अपहरणकर्ताओं ने फिरौती मांगी थी। दोनों को फर्जी सिम बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों से हुई पूछताछ के बाद थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा निवासी वोडाफोन के सब डीलर संदीप मौर्या, रिलायंस के एरिया मैनेजर आशीष तिवारी, अजय टेलीकाम के संचालक अजय तिवारी, कलक्टरगंज निवासी ओम टेलीकाम के संचालक आलोक तिवारी, सदर कोतवाली के लक्ष्मी कालोनी निवासी महेश मौर्या, कलक्टरगंज निवासी अवशेष जयसवाल को भी फर्जी तरीके से सिम बेचने के मामले में गिरप्तार किया गया है। एसपी ने टीम में शामिल क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज रघुवंशी, थरियांव एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला, गाजीपुर एसओ संजय सिंह, विपिन कु मार सिंह, अजय सेठ आदि को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
इनकी हो रही है तलाश
- वोडाफोन के एरिया मैनेजर कानपुर निवासी सनी गुप्ता
- वोडाफोन के रीजनल मैनेजर इलाहाूबाद निवासी नीरज राय
- वोडाफोन रिप्रेजेन्टिव एवं फतेहपुर निवासी नावेद
- फतेहपुर निवासी अरबाज खान
यह सामान किया है बरामदगी
- प्री एक्टीवेटेडे सिमकार्ड वोडाफोन-42 पीस
- नान एक्टीवेटेड सिमकार्ड वोडाफोन-31 पीस
- चार फर्जी सिमकार्ड लगे मोबाइल फोन
इंसेट
कंपनियों के अधिकारियों ने सजा रखा खेल
थरियांव एसएचओ ऋषिकांत ने सिमकार्ड के फर्जीवाड़े के खेल के बारे में बताया कि कंपनियों के अधिकारियों को प्रतिस्पर्धा के बाजार में सिमकार्ड बेचने का टारगेट सौंपा जाता है। कंपनी के अधिकारी टारगेट को पूरा कराने के लिए फर्जी आईडी का दुरुपयोग करके प्री एक्टीवेटेड सिमकार्ड बेंचने के लिए दुकानदारों को प्रलोभन देते हैं। दुकानदार प्रलोभन में फं सकर इस गोरखधंधे को अंजाम देने लगते हैं। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए दुकानदारों ने सिमकार्ड कंपनियों के अधिकारियों की मिलभगत से खेल किए जाने का खुलासा किया है।
विज्ञापन