{"_id":"65d65377c70688117b014f34","slug":"relatives-grabbed-rs-4050-lakh-from-teacher-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-111478-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रिश्तेदारों ने शिक्षक के 40.50 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रिश्तेदारों ने शिक्षक के 40.50 लाख हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रापर्टी कारोबार से मुनाफे के साथ रकम लौटाने का झांसा देकर शिक्षक का रिश्तेदारों ने 40 लाख रुपये हड़प लिए। साले समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड ओमकार नगर निवासी प्रकाशचंद्र महाराजगंज जिले में सरकारी अध्यापक है। उन्होंने एफआईआर में बताया कि कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम निवासी साले अरविंद कुमार अपने मित्र लक्ष्मण के साथ प्रापर्टी का कारोबार करता है। लक्ष्मण बिंदकी कोतवाली के सेलावन निवासी है।
वह साले के साथ हरिहरगंज स्थित प्रापर्टी को देखने गया था। उसके बैग में खाते की चेक और चार लाख रुपये थे। उसने बैग साले को दिया था। बातचीत के बाद बैग लेकर साला चला गया। उसने बाद में फोन कर बैग सुरक्षित होने की जानकारी दी। कुछ दिन बाद चेक से साले ने 15 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये किसी महेंद्र कुमार सिंह के खाते में ट्रांसफर हुए। साले का फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। कुछ दिन बाद पता लगा कि साले और उसके मित्र लक्ष्मण सिंह ने प्रापर्टी का खरीदने का अनुबंध किया है।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद ससुराली बोले कि पूरी प्रापर्टी खरीदने में 21 लाख 50 हजार रुपये और लगेंगे। उसने 22 जुलाई 2021 को रुपये दे दिए। करीब 40 लाख 50 हजार रुपये नकद, चेक के जरिए हड़प लिए। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि अरविंद, लक्ष्मण, महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।