{"_id":"6add003828f09fef24010a97","slug":"recommendation-to-terminate-the-deputation-of-17-doctors-and-staff-members-posted-at-the-medical-college-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-165075-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में तैनात 17 डॉक्टरों-कर्मियों की प्रतिनियुक्ति खत्म करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में तैनात 17 डॉक्टरों-कर्मियों की प्रतिनियुक्ति खत्म करने की संस्तुति
विज्ञापन
फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर तैनात चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 17 डॉक्टरों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने की संस्तुति की गई है। सभी की प्रतिनियुक्ति अवधि पांच साल पूरी हो चुकी है। शासन स्तर पर लिए गए इस निर्णय से जिला अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी सीएमएस को सौंपने का रास्ता साफ हो गया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में 10 अक्तूबर को हुई बैठक में मेडिकल कॉलेजों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मचारियों की अवधि बढ़ाने और समाप्त करने के प्रस्तावों पर विचार किया गया। इसमें फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात 17 डॉक्टरों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने की संस्तुति की गई।
इनमें फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया समेत विभिन्न विभागों के डॉक्टर शामिल हैं। प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों-कर्मचारियों की तैनाती और चिकित्सकीय सेवाओं की व्यवस्था में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के संचालन, मरीजों के उपचार और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी में सीएमएस की भूमिका अहम होगी। हालांकि प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के अंतिम आदेश और कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया शासन के अगले आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।
प्रतिनियुक्ति समाप्त करने की संस्तुति वाले 17 डॉक्टरों की सूची
डॉ. राजेश कुमार - सीएमएमएस
डॉ. एनके सक्सेना - फिजिशियन
डॉ. सुधीर श्रीवास्तव - आर्थोपेडिक्स
डॉ. राजीव तिवारी - कार्डियोलॉजी
डॉ. मूल चंद्र - पीडियाट्रिक्स
डॉ. शरद कुमार - जनरल सर्जन
डॉ. आदर्श - आई सर्जन
डॉ. राम प्रकाश - एनेस्थेटिस्ट
डॉ. दयानंद - आर्थोपेडिक्स
डॉ. अंजली - एनेस्थेटिस्ट
डॉ. आरबी तोमर - फिजिशियन
डॉ. वीएम आर्य - फिजिशियन
डॉ. एनके मौर्य - फिजिशियन
डॉ. नितिन कुमार - आर्थोपेडिक्स
डॉ. नवीन चंद्र चौधरी - आर्थोपेडिक्स
डॉ. संतोष सरोज - सर्जन
डॉ. पीके गुप्ता - गायनेकोलॉजिस्ट
शासन स्तर पर हुई बैठक में प्रतिनियुक्ति पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों को लेकर निर्णय लिया गया है। शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों के इलाज और चिकित्सकीय सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
- डा. राजेश मौर्य, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।