{"_id":"63d6bf609a04a077b87bf74a","slug":"rasuka-s-action-on-copying-dios-fatehpur-news-knp74112544-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नकल करने, कराने पर रासुका की कार्रवाई-डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नकल करने, कराने पर रासुका की कार्रवाई-डीआईओएस
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा में नकल करने और कराने पर सीधे रासुका की कार्रवाई होगी। डीआईओएस राजेश कुमार शाही ने नकलची के साथ नकल कराने वालों से कड़ाई से निपटन के लिए शासन को पत्र लिखा है।
डीआईओएस ने बताया कि सभी 118 परीक्षा केंद्रों में नकल विहीन परीक्षा कराने का उनका पूरा प्रयास है। शासन की मंशा के अनुरूप सीधे रासुका की कार्रवाई की प्रावधान है। ऐसे में किसी भी हालत में कोई परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में नकल सामग्री लेकर न जाने पाए। यह जिम्मेदारी स्थानीय सचल दल में शामिल शिक्षकों की होगी। कक्ष के अंदर नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के साथ कक्षनिरीक्षक को भी दोषी मानते हुए जेल भेजा जा सकता है। केंद्र व्यवस्थापक सचलदल में अपने विश्वासपात्र शिक्षकों को शामिल करें। इसके साथ ही किसी भी केंद्र में अगर शिक्षक का परिजन, नजदीकी रिश्तेदार की ड्यूटी लगी है, तो केंद्र व्यवस्थापक बिना किसी संकोच के उसे केंद्र से रिलीव कर दें। इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
...........................