फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   raped on the pretext of getting a job

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म

Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
raped on the pretext of getting a job
फतेहपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी रहमत अली वेल्डिंग मिस्त्री है। उसने नौकरी लगवाने का उसे झांसा दिया था। 30 नवंबर 2021 की शाम रहमत ने उसे गांव में रहने वाली बुआ के घर में नौकरी से संबंधित कुछ कागजात देने को बुलाया। वह घर गई, जहां रहमत के अलावा कोई नहीं था।
विज्ञापन

वह कागजात देकर लौटने लगी, तो आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह घर आई और आपबीती परिजनों को बताई। युवती के भाई ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह आरोपी के घर पहुंचा, तो वह भाग निकला। एक दिसंबर को कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर टरकाए रही। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामला उनके सामने आया है। आरोपी रहमत के खिलाफ दुष्कर्म और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed