फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raped a woman after taking her hostage

Fatehpur News: बंधक बनाकर महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 27 Sep 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Raped a woman after taking her hostage
फतेहपुर। पड़ोस के घर गई महिला को पड़ोसन के भाई ने बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (40) ने बताया कि पड़ोसन से मिलने उसके घर गई थी। घर में पड़ोसन का ललौली थानाक्षेत्र के गांव दसौली का रहने वाला भाई तौकीर खान मौजूद था। पड़ोसन के न मिलने पर वह जाने लगी तो तौकीर ने रोक लिया और बोला कि कुछ देर इंतजार कर लो।

कमरे में पहुंचने पर तौकीर ने दरवाजा बंद कर लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मामले की थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर ललौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed