फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rape charge added in the case of holding a girl hostage

Fatehpur News: बालिका को बंधक बनाने में बढ़ी दुष्कर्म की धारा

Wed, 26 Aug 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rape charge added in the case of holding a girl hostage
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

फतेहपुर। बालिका को बंधक बनाकर छेड़खानी के मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ी है। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार किया गया।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका घर के बाहर 17 अगस्त को बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का 60 वर्षीय राकेश कुमार सिंह नशे में पहुंचा था। एक बालिका को बिस्किट खिलाने के बहाने अपने घर के बाहर कमरे में ले गया था और कमरा बंदकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। काफी हंगामे के बाद दरवाजा खुला था। पुलिस ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मेडिकल रिपोर्ट में बालिका के नाजुक अंगों में चोट से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट, बंधक बनाने, छेड़खानी की धारा में शामिल की गई। विवेचक मोहम्मद ताज हसन ने आरोपी राकेश कुमार सिंह को आरोपी को पूरेदान गांव स्थित डेयरी से गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed