{"_id":"449e88015b691329e8eac1c4f750cf64","slug":"ramanuja-appeared-on-the-importance-of-mathematics-at-jubilee-film-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामानुज जयंती पर गणित के महत्व पर दिखाई फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामानुज जयंती पर गणित के महत्व पर दिखाई फिल्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज के जयंती समारोह से पांचवें दिन शनिवार को विज्ञान प्रसार द्वारा निर्मित फिल्म दिखाई गई। फिल्म में दिखाया कि विज्ञान की जननी गणित है। गणित ऐसा विषय है, जिससे गणना करके विज्ञान की कल्पनाओं को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल ए के मिश्रा ने कहा कि गणित केवल एक विषय ही नहीं, बल्कि एक कला है। इसके सतत प्रयास करने से दिन प्रतिदिन निखार आता है।
अमेरिका, अफ्रीका आदि देशों में 50 प्रतिशत छात्र गणित के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लेंते हैं और 25 प्रतिशत बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
अपने देश में रामानुज जैसे गणितज्ञ के दिखाए रास्ते से बच्चों को इन परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस मौके पर एसएन तिवारी, विनय त्रिपाठी, अनुज तिवारी, विमल मिश्रा, राजकुमार त्रिपाठी, देवेश गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अलका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन