{"_id":"6751f49b9e730e7c9809a944","slug":"ram-janaki-marriage-celebration-begins-balajis-palanquin-taken-out-fatehpur-news-c-217-1-fth1004-125339-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राम जानकी विवाह उत्सव शुरू, बालाजी की पालकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राम जानकी विवाह उत्सव शुरू, बालाजी की पालकी निकाली
विज्ञापन
खागा। कस्बे में गुरुवार को श्रीराम जानकी विवाह उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अकोढ़िया स्थित बालाजी धाम में अखंड संकीर्तन का कार्यक्रम हुआ।
नौबस्ता रोड स्थित हनुमान मंदिर से गुरुवार शाम बालाजी की पालकी निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पीले वस्त्र व झंडे लेकर सड़क पर निकले। पालकी उठते ही लोगों ने आगे-आगे सड़क को साफ किया और पानी छिड़का, जिस पर बालाजी की पालकी भक्तों के कंधों पर आगे बढ़ी।
भक्त बालाजी के जयकारे लगाते हुए नंगे पैर यात्रा करते हुए अकोढ़िया गांव स्थित बालाजी धाम पहुंचे और यहां पर पालकी को मंदिर में रखा। इस पावन कार्य में कानपुर से आए राकेश महाराज, खागा चेयरपर्सन गीता सिंह, सुनील गुप्ता, संतोष नेता, शिवकुमार त्रिपाठी, पप्पू द्विवेदी शामिल हुए।
आज सुंदरकांड समेत अन्य आयोजन
शुक्रवार सुबह 9 बजे से अकोढ़िया स्थित मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन होगा। सुबह 11 बजे से सवामनी हवन, बाबा का दरबार व छप्पन भोग का आयोजन होगा। शाम 4 बजे आरती और फिर भंडारे का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम निरंतर चार वर्षों से श्री बालाजी सेवा समिति खागा की ओर से आयोजित किया जा रहा है।