फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   raliy will be in fatehpur

सोमवार को मशाल जुलूस निकालेंगे बिजली कर्मी

Sat, 26 Sep 2020 07:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
raliy will be in fatehpur
आबूनगर उपकेंद्र में धरने पर बैठे विद्युत कर्मी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 26 दिनों से कर्मचारियों का धरना जारी है। बिजली कर्मियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती (सोमवार) पर मशाल जुलूस निकाल कर सरकार की मुखालफत करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

कहा गया कि सरकार के फैसले से न केवल बिजली कर्मी बेरोजगार हो जाएंगे बल्कि इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भी भुगतना होगा। यह जानकारी समिति के संयोजक प्रमोद कुमार सिंह ने दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, एक्सईएन प्रभाकर पांडेय व आरएन सिंह, विद्युत मजदूर पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बशीर अहमद, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र नाथ, फूलचंद्र भारती, नरेंद्र नाथ, रवि कुमार, गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, जहानाबाद में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें निजीकरण का विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed