{"_id":"6ac7f5e1e0cf581d520cb2c1","slug":"rajnarayan-shalini-and-anjali-won-the-category-wise-championships-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164101-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राजनारायण, शालिनी और अंजली ने जीती वर्गवार चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राजनारायण, शालिनी और अंजली ने जीती वर्गवार चैंपियनशिप
विज्ञापन
फोटो-21-धाता इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : 1
धाता। धाता इंटर कॉलेज मैदान पर माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
सीनियर बालक वर्ग में ग्राम दर्शन इंटर कॉलेज के राजनारायण, सीनियर बालिका वर्ग में शालिनी और जूनियर बालिका वर्ग में बेलाई इंटर कॉलेज की अंजली ने चैंपियनशिप हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ और समापन प्रधानाचार्य राम लखन सिंह ने किया।
सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बेलाई इंटर कॉलेज के विवेक कुमार प्रथम और ग्राम दर्शन के हिमांशू द्वितीय रहे। 200 मीटर में विवेक कुमार ने पहला और अनुज कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
400 मीटर में शुभम प्रथम और अढौली इंटर कॉलेज के विनीत कुमार द्वितीय रहे। 800, 1500 और 5000 मीटर में ग्राम दर्शन के राजनारायण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में धाता इंटर कॉलेज के नितिन कुमार और 1500 मीटर में बेलाई के राकेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बेलाई की प्रिया प्रथम और रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कॉलेज की कोमल देवी द्वितीय रहीं। 200, 400 और 800 मीटर में शालिनी ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर में प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। 1500 और 5000 मीटर में धाता इंटर कॉलेज की नंदनी प्रथम रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में धाता के कुलदीप, 200 मीटर में एकलव्य गौतम और 800 मीटर में रीशू प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100, 200 और 800 मीटर स्पर्धाओं में बेलाई की अंजली अव्वल रहीं।
सब जूनियर बालक वर्ग की 90 मीटर दौड़ में धाता के प्रिंस कुमार और 200 मीटर में रामसरन प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर में बेलाई की अनामिका प्रथम और प्रतिमा द्वितीय रहीं। 200 मीटर में रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कॉलेज की कल्पना ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में धाता, बेलाई, अढौली, ग्राम दर्शन, रामरूप सिंह धनराज सिंह और सरस्वती इंटर कॉलेज समेत सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक, रेफरी और ट्रैक निरीक्षक की जिम्मेदारी तपन कुमार, लालचंद्र सेन, मिथलेश कुमार, सतीश चंद्र सिंह, बच्चूराम, आशुतोष सिंह, जय प्रताप सिंह और श्याम नरेश ने निभाई।

फोटो-21-धाता इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद- फोटो : 1