{"_id":"609ad2588ebc3e47ec48c779","slug":"rain-lost-wheat-fatehpur-news-knp627907489","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात की बारिश में भीगा 1100 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात की बारिश में भीगा 1100 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
थरियांव। सोमवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश से क्रय केंद्र में रखा किसानों का करीब 1100 गेहूं भीग गया। हालांकि मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली और बारिश का पानी सूख गया, लेकिन गेहूं में नमी आने से केंद्र प्रभारी ने तौल कराने से मना कर दिया है।
सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम करने की टोकन व्यवस्था की पोल सोमवार की बारिश ने खोल दी। रात में हुई अचानक बारिश में कई किसानों का गेहूं भीग गया। अब किसानों को गेहूं की तौल कराने से पहले सुखाना पड़ेगा। थरियांव कस्बा में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए तीन क्रय केंद्र हैं।
हाटशाखा का एक व पीसीएफ के दो क्रय केंद्र हैं। फिर भी क्रय केंद्रों में गेहूं के ढेर डंप पड़े हैं। जबकि किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के बाद टोकन जारी किया जाता है। ताकि क्रय केंद्र गेहूं ले जाने वाले किसानों को तौल कराने के लिए नंबर न लगाना पड़े। डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिन किसानों को टोकन जारी किया जाता है, उनका तो गेहूं तौल करा लिया जाता है, लेकिन बहुत से किसान ऐसे हैं, जिन्होंने बिना टोकन के ही गेहूं डाल दिए हैं। उन्हीं किसानों का गेहूं क्रय केंद्र में डंप है। तौल सभी किसानों के गेहूं की कराई जाएगी।