फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rain-interrupted power supply to the pump canal

बारिश से पंप कैनाल की बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 05 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rain-interrupted power supply to the pump canal
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic

बारिश शुरू होते ही जरौली पंप कैनाल की बिजली आपूर्ति बाधित होने लगी है। कभी राधानगर उपकेेंद्र तो कभी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो रहा है। इससे नहर का पानी कुछ दूरी तक ही सीमित रहता है। विजयीपुर और धाता विकास खंड के किसानों को नहर का पानी नहीं मिल पा रहा। सोमवार को 24 घंटे बाद पंप कैनाल की मशीनें चल पाई हैं।

विज्ञापन


जरौली पंप कैनाल को बिजली आपूर्ति के लिए वहीं पर 33/11 केवीए का उपकेंद्र बना है। इससे सिर्फ पंप कैनाल को ही बिजली आपूर्ति होती है। 400 क्यूसेक क्षमता वाले पंप कैनाल में आठ मशीनें लगी हैं, जिसमें एक साथ साथ मशीनें चलाने का नियम है। प्रशासन के निर्देश पर पंप कैनाल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। कभी जरौली उपकेंद्र और हाईटेंशन लाइन तो कभी राधा नगर उपकेंद्र में फाल्ट हो रहे हैं। पंप कैनाल का लगातार संचालन न होने से नहर का पानी कुछ दूरी तक ही पहंच पा रहा है। इस पंप कैनाल से विजयीपुर, धाता विकास खंड के अलावा कौशांबी जिले तक की फसल सिंचाई का रोस्टर जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह ने बताया कि पंप कैनाल में बराबर बिजली न मिलने की वजह से नहर से जलापूर्ति बराबर नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों को हर हाल में पंप कैनाल चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed