फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rain,farmers,fathepur news,cold air,drizzel

सर्द हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Sat, 06 Feb 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
rain,farmers,fathepur news,cold air,drizzel
बारिश में छाता लेकर निकली मिहिला - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पिछले दो दिन से बदल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के साथ दिनभर सर्द हवाएं चलीं।
विज्ञापन

बादलों की वजह से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। चना, राई, सरसों पर लगने वाले फूल तेज हवा में गिर रहे हैं।
इससे किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने अभी दो दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
गुरुवार रात सर्द हवाओं में तेजी आई और बूंदाबांदी हुई। सुबह भी बादल छाए रहे। दिनभर सूरज की किरणें तक नहीं निकल सकीं।
बारिश के आसार को देखकर लोगों ने छतरी निकाल ली और सड़कों पर राहगीर छाता लगाकर जाते दिखाई दिए।
वहीं, मौसम के इस बदले मिजाज से गेहूं की फसल को फायदा रहा। जबकि दलहन, तिलहन की फसलों में नुकसान देखने को मिला।
इस समय राई, सरसों की फसल में फूल व फली दिखाई दे रही है। तेज हवा से इन फसलों के फूल गिर रहे हैं।
वहीं, बारिश तेज हुई तो आलू की फसल को भी नुकसान होगा। इसे लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम में आई तब्दीली के कारण अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। एक एमएम बारिश रिकार्ड हुई।
14 किमी की गति से हवा चली। आर्द्रता अधिकतम 58 और न्यूनतम 19 प्रतिशत रही। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि इस सप्ताह हल्के बादल छाए रहेंगे। शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।
क्रय केंद्रों में पड़ा धान भीगा
फतेहपुर। बूंदाबांदी से क्रय केंद्रों में भी अव्यवस्थाएं दिखीं। बारिश में क्रय केंद्रों में पड़ा धान भीग गया। जिस धान की तौल हो चुकी है, वह बोरियों में रखा है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी से धान की बोरियों में नमी आ गई। बारिश से धान को बचाने के लिए धान खरीदने वाली संस्थाओं ने तिरपाल भेज कर केंद्र प्रभारियों को बोरियां ढकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक-दो किसानों के धान क्रय केंद्र में पड़े हुए हैं। बारिश से बचाने के लिए उनको ढक दिया गया है। बारिश कम हुई है इसलिए किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

मंडी समिति में बारिश में भीगता धान

मंडी समिति में बारिश में भीगता धान- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed