फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Railway canteen fire, scorching Vendor

रेलवे कैंटीन में लगी आग, वेंडर झुलसा

Fri, 12 Aug 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Railway canteen fire, scorching Vendor
रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी आग को बुझाने में झुलसा वेंडर। - फोटो : अमर उजाला
आदर्श रेलवे स्टेशन की कैंटीन में रखे सिलेंडर की पाइप लाइन लीकेज होने से गुरुवार दोपहर यकायक आग लग गई। आग की लपटें देख कैंटीन कर्मियों समेत मुसाफिरों में अफरातफरी मच गई। स्टेशन मास्टर के कमरे में रखे सीज फायर के जरिये आग बुझाई गई, तब जाकर हर किसी ने राहत की सांस ली। आग बुझाने के प्रयास में एक वेंडर भी झुलस गया।   
विज्ञापन



वाकया गुरुवार दोपहर दो बजे का है। दिल्ली-हावड़ा रूट के इस स्टेशन में जीआरपी साइड पर कैंटीन है। कैंटीन कर्मी रसोई में काम कर रहे थे। कुछ लोग भोजन की थाली का इंतजार कर रहे थे, तभी सिलेंडर मेें आग लग गई। कैंटीन में लंच को गए यात्री बाहर निकल आए। कैंटीन में आग लगने की खबर प्लेटफार्म में बैठे यात्रियों के कानों तक जा पहुंची।
विज्ञापन



जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर वीरेंद्र सिंह बिसेन ने रेलवे प्रशासन को अलर्ट कर दिया। स्टेशन मास्टर ने अपने दफ्तर से दो सीज फायर मंगवाकर आग बुझवाई। इस अग्निकांड में आग बुझाने के दौरान वेंडर शिव सिंह झुलस गया, जिसे रेलवे अस्पताल ले जाया गया। रेलवे की कैंटीन में आग लगने की घटना से जहां यात्रियों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कैंटीन में भी सीज फायर होना चाहिए था। यदि ऐसा होता तो स्टेशन मास्टर के कमरे तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती और आग पर पहले काबू पा लिया जाता। वहीं दूसरी तरफ स्टेशन मास्टर का कहना है कि मामूली घटना थी, समय रहते काबू पा लिया गया।



हटाए गए दो सिलेंडर- जिस वक्त  रेलवे स्टेशन के भोजनालय में गैस की पाइप लाइन लीकेज होने से आग लगी थी। उस दौरान कैंटीन में दो भरे सिलेंडर रखे थे। रेलवे पुलिस ने इसे तुरंत हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed