{"_id":"64385b1d9a0e4fdc690c4577","slug":"raids-on-20-close-relatives-of-atiq-fatehpur-news-c-12-1-179267-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अतीक के 20 करीबियों के ठिकानों पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अतीक के 20 करीबियों के ठिकानों पर छापामारी
Fri, 14 Apr 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज पुलिस के इनपुट के आधार पर माफिया अतीक अहमद के 20 करीबियों के ठिकानों पर गुरुवार शाम ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। पनी मोहल्ले के सपा नेताओं समेत 35 करीबियों की सूची जिला पुलिस के पास आई है। बताया जा रहा है कि अतीक ने पूछताछ में फतेहपुर और उन्नाव तक असलहे करीबियों के यहां छिपाने की बात कबूली है।
अतीक के करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है। सदर कोतवाली, मलवां, हुसैनगंज, गाजीपुर थाने और दो सेक्शन पीएसी के साथ टीम छापेमारी करने पहुंची। संयुक्त टीमों ने शाम को पनी, तुराबअली का पुरवा, लालाबाजार, खेलदार, मसवानी, बिलंदा, खंभापुर, जयरामनगर, चौधराना समेत 20 स्थानों पर छापामारी की। पनी मोहल्ले में सपा नेता हाजी रफी, हाजी रजा के यहां छापामारी हुई। इसके बाद पुलिस बाकी जगहों पर छापामारी करने गई। करीबियों की सूची प्रयागराज से आई है, जिसमें अतीक के करीबी होना बताया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर इलाकों में दहशत का माहौल हो गया। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। छत से लोग पुलिस की आवाजाही को देखते रहे। हालांकि उमेश पाल हत्याकांड के बाद भी करीबियों के ठिकानों पर पहले भी छापामारी हो चुकी है।