फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rahul Gandhi has done the work of humiliating the society.

Fatehpur News: राहुल गांधी ने समाज को अपमानित करने का काम किया है

Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi has done the work of humiliating the society.
-भागवत कथा सुनने पहुंची साध्वीं निरंजन ज्योति ने कांग्रेस पर साधा निशाना फोटो26एयूआरपी 47- महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी महाराज जी के साथ साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत करते आयोजकगण। संवाद
विज्ञापन

अहंकार में डूबे राहुल गांधी ने समाज को अपमानित करने का काम किया है
-भागवत कथा सुनने पहुंची साध्वीं निरंजन ज्योति ने कांग्रेस पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। श्री गोपाल वाटिका में आचार्य महामंडलेश्वर व श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरी जी महाराज के भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने राहुल गांधी को अहंकारी बताते हुए कहा कि वह जनता के सामने झुकना नहीं जानते।
विज्ञापन


साध्वी निरंजन ज्योति ने औरैया पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी महाराज जी का आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूरे प्रदेश की सुरक्षा को देखते हुए आज प्रदेश में निवेश करने वाले लोग आ रहे हैं। इसके लिए योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित माहौल दिया है। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि अहंकारी राहुल गांधी की ओर से 2019 में दिया गया एक समाज के प्रति सारे मोदी चोर होते हैं कहकर सारे समाज को आहत करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कोर्ट ने चार साल का समय दिया, राहुल गांधी चाहते तो कोर्ट में माफी मांग सकते थे। कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है। कहा कि किसी भी समाज को अपमानित करने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने एक माह पूर्व विदेश की धरती पर भारत के संविधान को खतरे में बताकर देश व देश वासियों का अपमान किया था।

उन्होंने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी के द्वारा गोरक्षा आंदोलन के लिए संत दिल्ली के लिए कूंच करने गए थे तो उन पर गोलियां चलवाईं थी। यदि राहुल गांधी इसकी याद रखते तो उन्हें पता चलता कि देश कब और कहां खतरे में था। कहा कि खतरे में देश नहीं बल्कि कांगे्रस जरूर है। नागालैंड जहां उनकी सरकारें रहीं थी, आज वहां शून्य की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed