फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Putting in two hours ITI Road

दो घंटे तक आईटीआई रोड में लगा रहा जाम

Sun, 22 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Putting in two hours ITI Road

शनिवार को शहर के आईटीआई रोड सब्जी मंडी के सामने

विज्ञापन
करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के झाम में फंसकर न जहां लोग परेशान हुए वहीं स्कूली वाहनों के फंसने से बच्चे भूख-प्यास से तड़प गए।

शहर में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब जाम न लगता हो। शनिवार को आईटीआई रोड सब्जी मंडी के सामने लगे जाम में स्कूली वाहन फंसे रहे वहीं कार्यालय जाने वालों को भी देर हुई।

सुबह से ही सब्जी खरीदने के लिए लोग पहुंच गए। इसके अलावा थोक में तांगा, टैंपो, लोडर आदि से सब्जी मंडी लाई गई जिससे आड़े तिरछे वाहनों के खड़े हो जाने से जाम लग गया। कई विद्यालयों के वाहन भी जाम में फंस गए।

इसके अलावा बांदा सांगर मार्ग, चौक, ज्वालागंज आदि इलाकों में भी अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

उप जिलाधिकारी सदर विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में अतिक्रमण की समस्या की जानकारी मिल रही है। पंचायत चुनाव के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा कि टीम भेजकर अतिक्रमण की समस्या से जनता को निजात दिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed