फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   puraanee bindakee ke yuvak kee korona se maut

पुरानी बिंदकी के युवक की कोरोना से मौत

Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
puraanee bindakee ke yuvak kee korona se maut
जय गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी(फतेहपुर)। पुरानी बिंदकी के कोरोना पॉजिटिव युवक (28) ने शुक्रवार को प्रयागराज कोविड हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। युवक की दोनों किडनियां खराब थीं। पीजीआई लखनऊ में डायलिसिस के दौरान कराई गई जांच में युवक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया तो इलाकाई जनता में दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ पीजीआई में 20 जुलाई को डायलिसिस कराने के दौरान कोरोना की जांच हुई थी। जिसमें वह पॉजिटिव निकला था। रिपोर्ट के बाद उसे प्रयागराज में इलाज के लिए भेज दिया गया था। जहां शुक्रवार सुबह 8:00 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर जैसे पुरानी बिंदकी पहुंची। परिवार के लोग रोते बिलखते हुए प्रयागराज चले गए। मोहल्ले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत से दहशत फैल गई।
विज्ञापन

तहसील में स्टांप की दुकान में बैठता था संक्रमित
संक्रमित युवक तहसील में स्टांप की दुकान पर बैठता था। उसका काम के दौरान कई लोगों से संपर्क हुआ था। संपर्क में आए लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed