फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pulisakarmiyon par hamale ke nau aaropee giraphtaar

पुलिसकर्मियों पर हमले के नौ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
pulisakarmiyon par hamale ke nau aaropee giraphtaar
हादसे के बाद जाम लगा और पुलिस पर हमला करने के गिरफ्तार आरोपी । - फोटो : FATEHPUR
बहुआ(फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर हादसे के बाद जाम लगाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। इन पर भीड़ जुटाकर हाईवे पर जाम लगाने, लाठी-डंडे से पुलिस पर हमला, बलवा करने, लॉकडाउन उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुत्तौर गांव में छापेमारी कर नीरज पाठक पुत्र जयगोपाल पाठक, सुरेंद्र यादव पुत्र श्रीपाल, मुकेश निषाद पुत्र होरीलाल, राममिलन रैदास पुत्र सौनिया, नीलू रैदास पुत्र बाबूराम, गोलू रैदास पुत्र रामस्वरूप, मनोज कुमार पुत्र बाबूराम, अशोक पुत्र माधो रैदास, जयनारायन उर्फ जैका पुत्र गंगा प्रसाद साहू को गिरफ्तार किया है। डंपर की टक्कर से 12 जून को बाइक सवार सुमित्रा देवी पत्नी बबलू निषाद निवासी खेसहन थाना गाजीपुर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पति बबलू और बेटे अर्पित, सनिल घायल हुए थे। इसी जगह एक पखवारे पहले हादसे में ननद, भाभी की मौत हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया था। ब्रेकर न बनने से गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी थी। हाईवे को जेसीबी से खोद डाला था। चार घंटे तक हाईवे पर बवाल हुआ था। किसी तरह पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को शांत किया था। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed