{"_id":"60e2011b8ebc3ec25412498d","slug":"pul-fatehpur-news-knp638287853","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहनखेड़ा के समीप नहर में बनकर तैयार हुआ पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहनखेड़ा के समीप नहर में बनकर तैयार हुआ पुल
विज्ञापन
चौडगरा। रामगंगा नहर के जर्जर पुल से आखिर लोहनखेड़ा के ग्रामीणों को निजात मिल गई है। सालों से लोग जर्जर पुलिया से आ-जा रहे थे। लोगों की मांग और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर सिंचाई विभाग ने पुल का निर्माण करा दिया है।
अमर उजाला ने 18 मार्च के अंक हादसों को दावत दे रहा बिना रेलिंग का नहर पुल शीर्षक से इस पुल की खबर को प्रकाशित किया था। संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुल का निर्माण करा दिया है। कोरोना संक्रमण के कारण पुल निर्माण में विलंब जरूर हुआ है, लेकिन अब यह आने जाने के लिए खोला जा चुका है।
पुल बनकर तैयार होने से देवमई, कोटिया, सैरपुर, सौनाखेड़ा, लोहनखेड़ा के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो गई है। इस पुल के बन जाने से लोगों में खुशी की लहर है।