{"_id":"600f1ce58ebc3e08bd7b6239","slug":"protest-villagers-against-fathepur-news-woman-body-fatehpur-news-knp608158511","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव दफनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव दफनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
हरसिंहपुर गांव में कब्रस्तान की विवादित जमीन की जांच करने पहुचें अधिकारी
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में एक समुदाय की महिला की मौत के बाद शव सुपुर्द ए खाक किए जाने वाली जगह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।
सूचना पर एसडीएम व सीओ पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। अफसरों ने किसी तरह समझौता कराके शव को बंजर भूमि में दफन कराया गया।
हरसिंहपुर निवासी रशीदा बेगम (65) पत्नी रफीक की सोमवार सुबह मौत हो गई थी। परिजन शव को सुपुर्द ए खाक करने के लिए बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन के पास कब्रिस्तान लेकर पहुंचे।
जहां ग्रामीणों ने दफन करने का विरोध किया। मृतका के पुत्र अनीश, आशिक कल्याणपुर थाने पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों के कब्रिस्तान पर शव दफन करने पर कुछ लोगों के विरोध करने की बात बताई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। वहां विरोध करने वाले लोगों ने बताया कि यहां कभी भी कब्रिस्तान नहीं था। इधर सूचना पर एसडीएम प्रियंका सिंह और सीओ योगेंद्र मलिक भी गांव पहुंचे।
अफसरों ग्रामीणों व मृतका के परिजनों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। हरसिंहपुर रेलवे क्रासिंग के पास बंजर जमीन पर प्रशासन ने शव दफनाए जाने की अनुमति दी।
यहां भी भूरा गुप्ता, संदीप गुप्ता, रामबाबू गुप्ता ने स्वयं की जमीन में शव दफनाने का विरोध किया। पुलिस प्रशासन ने उनकी सुनवाई नहीं की। गड्ढा खोदकर शव को सुपुर्द ए खाक करा दिया। प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि राजस्व टीम बाद में कब्रिस्तान की पैमाइश करेगी।