फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   protest

अन्ना मवेशियों व बिजली में अवैध वसूली का मुद्दा छाया

Wed, 22 Jan 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest
फतेहपुर। नहर कालोनी में हुई भाकियू की बैठक के दौरान किसानों ने फसलों को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए आवाज उठाई। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों पर जांच के नाम पर वसूली करने का भी मुद्दा छाया रहा। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए जल्द किसान पंचायत कराने का ऐलान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि अन्ना मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। किसानों को खेती करना मुश्किल हो रहा है। फसलों की रखवाली करने के लिए किसान कड़ाके की ठंड में खेतों पर रात गुजारते हैं। फिर भी मौका पाते ही अन्ना मवेशियों का झुंड फसलों को नष्ट कर देते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी जांच के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करते हैं। जो किसान रुपये नहीं देते हैं, उनका उत्पीड़न किया जाता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि 23 जनवरी को खजुहा ब्लाक के बावनी इमली में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। इसके बाद एक फरवरी से 15 फरवरी तक अलग-अलग स्थानों पर किसानों की समस्या को हल कराने के लिए पंचायत की जाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक उत्तम, दीपक गुप्ता, रामसहाय पटेल, महेंद्र सिंह, भानुप्रताप, नवल सिंह पटेल, सोनू सिंह, दीपेश सिंह, मुन्नाशेख, अंगद सिंह, संतोष कुमार बाजपेई, रवि मौर्य, रज्जन सिंह चौहान, पप्पू सिंह, मन्नीलाल सोनकर, दिलीप तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed