{"_id":"64763edf4c50dc3b430e67d8","slug":"problems-of-entrepreneurs-should-be-solved-on-priority-fatehpur-news-c-12-1-260904-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण
विज्ञापन
फतेहपुर। उद्योग बंधु की बैठक कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में हुई। मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ सूरज पटेल ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए और निवेश मित्र पोर्टल में प्राप्त आवेदनों में संबंधित विभाग विशेष रुचि लेकर का निस्तारण करें।
सीडीओ ने कहा कि कोई भी आवेदन लंबित न रहे। एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों को बैंकों में प्रेषित कर लाभार्थियों को उद्यम लगाने का रास्ता प्रशस्त करें। बिंदकी कैंची मोड अंडरपास का कार्य कार्यदायी संस्था समय से पूरा कराए। अगली बैठक में उद्योग विभाग अपने मंडलीय अधिकारियों को भी आमंत्रित करें। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग में राजस्व से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए एक नोडल नायब तहसीलदार लगाया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, उपजिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, बिंदकी अंजू वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे। (संवाद)
...............................