Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Problems increased due to interference from electricity

Fatehpur News: बिजली की आंख मिचौली से बढ़ी परेशानी

Tue, 14 May 2024 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 14 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to interference from electricity
फतेहपुर। गर्मी बढ़ते ही बिजली की आंखमिचौली बढ़ गई है। दिनरात कटौती की जा रही है। रात की कटौती से लोगों की नींद हराम है। बिजली व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस, पटेल नगर, कचहरी रोड, पत्थरकटा, आवास विकास समेत अधिकांश कॉलोनी में बिजली कटौती बढ़ गई है। दिनभर में एक छह से सात बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इससे सरकारी कामकाज के साथ घरेलू कार्यों में भी असर पड़ रहा है। दिन में लोग जैसे-तैसे समय काट लेते हैं, लेकिन रात में भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहता है। रात की कटौती ने लोगों को खास परेशान कर रखा है। वहीं बिजली विभाग की ओर से साढ़े तेइस घंटे का रोस्टर है।
विज्ञापन

------------------
अस्पताल में नहीं मिल रहा ठंडा पानी
फतेहपुर। जिला अस्पताल में कुछ दिनों पहले चालू हुई ठंडे पेयजल की व्यवस्था दोबारा बंद कर दी गई है। इससे मरीज समेत तीमारदार को ठंडा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में कुछ दिनों पहले नई बोरिंग कराकर वाटर कूलर से ठंडा पानी मुहैया कराने की शुरुआत की गई। गर्मी में ठंडा पानी मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन दो दिनों से ये व्यवस्था बंद कर दी गई है। जिला अस्पताल के भूतल व प्रथम तल के दोनों वाटर कूलर बंद पड़े हैं। उनसे खौलता हुआ पानी निकल रहा है। ऐसे में मरीजों को ठंडा पानी पीने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मच्छरों के डंक ने किया परेशान
फतेहपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का असर शहर में नहीं दिखा। यहां गंदगी के साथ ही मच्छरों से लोगों को हर रोज दो चार होना पड़ रहा है। शहरवासी मच्छरों से परेशान हैं। गली मोहल्लों में मच्छरों का झुंड मंड़राता रहता है। मच्छरों के खात्मे के लिए फागिंग के लिए शहरवासियों ने मांग की। लेकिन नगर पालिका ने फागिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। एक-दो जगह फागिंग करके भूल गए हैं। कई दिनों से फागिंग भी बंद है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

----------------
चुनाव ड्यूटी में लगे सफाई कर्मी, चौतरफा फैली गंदगी
फतेहपुर। चुनाव ड्यूटी में सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इससे घरों से प्रतिदिन कचरा नहीं उठ रहा है। आलम यह हो गया है कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में नगर पालिका के सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। वे चुनावी कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई में लगे हैं। ऐसे में घरों से कचरा उठना बंद हो गया है। घर के लोग भी आसपास खुले मैदान में कचरा फेंक रहे हैं। इससे गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। कई दिनों तक कचरा नहीं उठने से दुर्गंध फैलने लगी है, जो बीमारी फैला सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed