फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Private hospital sealed for negligence in treatment

Fatehpur News: इलाज में लापरवाही पर निजी अस्पताल सील

Wed, 22 Jul 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Private hospital sealed for negligence in treatment
खागा (फतेहपुर)। इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की मौत के आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को किशुनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. यूबी सिंह के निर्देश पर की गई। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बल्दी का पुरवा गांव निवासी सरोज देवी ने सीएमओ से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनके पति अमर सिंह को बीमारी के चलते 5 जुलाई को किशनपुर रोड स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद अमर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक ने बेहतर इलाज का हवाला देते हुए उन्हें निजी वाहन से कानपुर के एक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि कानपुर में भी उनके पति की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह उन्हें प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सरोज देवी का आरोप है कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनके पति की जान चली गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. शहाबुद्दीन ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीएमओ के निर्देश पर लाइफ केयर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 10 दिन पहले भी अस्पताल संचालक से अस्पताल संचालन संबंधी आवश्यक अभिलेख मांगे गए थे, लेकिन उन्होंने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed