फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   private employees working in electricity department

Fatehpur News: बिजली विभाग में काम कर रहे निजी कर्मचारी

Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
private employees working in electricity department
फतेहपुर। बिजली विभाग में बड़ी संख्या में निजी लाइनमैन काम कर रहे हैं, इसकी पोल विभाग के अधिकारियों ने स्वयं खोल दी। हथगाम में लाइनमैन की करंट से मौत के मामले में विभाग के अधिकारी ने कहा कि वह संविदा में कार्यरत नहीं था। उसे पहले ही हटाया जा चुका है। वह कैसे काम कर रहा है, इसकी जांच हो रही है। इसका खुलासा होते ही सरकार के आदेश के पालन की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बुधवार को बिजली अधिकारियों के साथ बैठक लेने पहुंची थीं। उनके सामने बीते दिनों हथगाम क्षेत्र के लाइनमैन इंद्रसेन लोधी की मौत का मामला उठा। मुख्य अभियंता (प्रयागराज) प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इंद्रसेन लोधी पूर्व में संविदा कर्मी था, वर्तमान में वह किसके आदेश पर काम कर रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस पर मंत्री ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि लाइनमैन की मौत हुई है, इस मौत का जिम्मेदार कौन है। लाइनमैन संविदा कर्मी नहीं था तो वह किसके आदेश पर विभाग में काम कर रहा था। केंद्रीय मंत्री के सवाल पर मौजूद अधिकारी अपनी बगले झांकते नजर आए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने जिम्मेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया है। ये अकेले इंद्रसेन लोधी का मामला नहीं है। कई उपकेंद्रों में जेई और एसडीओ के मौखिक आदेश पर प्राइवेट लाइनमैन काम कर रहे हैं। उसके अलावा अन्य विभागों में भी निजी लोगों से सरकारी कामकाज लिया जा रहा है। जबकि राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि किसी भी सरकारी कार्यालय में निजी व्यक्ति से काम नहीं लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हथगाम थानाक्षेत्र के रगेहरा गांव निवासी इंद्रसेन लोधी (25) हथगाम उपकेंद्र के पट्टीशाह में लाइनमैन के रूप में काम करता था। वह सहयोगी आंबी गांव निवासी फागुन पासवान के साथ नलकूप का टूटा तार जोड़ने के लिए रविवार रात पट्टीशाह गया था। लाइन ठीक करते समय पोल पर करंट आ गया और इंद्रसेन की मौत हो गई।



प्राइवेट लाइनमैन से होते हैं लेनदेन

संविदा कर्मियों के साथ उपकेंद्रों में काम कर रहे प्राइवेट लाइनमैन जेई और उपभोक्ता के बीच लेनदेन की कड़ी साबित होते हैं। बिजली बिल, नए कनेक्शन और ट्यूबवेल के स्टीमेट में बड़ा खेल होता है। उपभोक्ताओं से प्राइवेट कर्मी संपर्क करते हैं और फिर अधिकारियों से काम कराने का ठेका लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed