फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Principal's room was burgled after breaking the lock, investigation started on complaint

Fatehpur News: प्रधानाचार्य के कमरे का ताला तोड़कर चोरी, शिकायत पर जांच शुरू

Wed, 22 Oct 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Principal's room was burgled after breaking the lock, investigation started on complaint
फोटो-03-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा स्थित रईस पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार के कमरे का ताला सोमवार रात तोड़कर चोर सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, एसआर रजिस्टर, मार्कशीट और अन्य दस्तावेज उठा ले गए। चोरी हुई सामग्री की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने प्रबंधक जहीर अहमद और अन्य पर आरोप लगाया है। प्रबंधक ने बताया कि स्कूल किरायेनामा पर दिया गया था। कोई लाभ नहीं होने के कारण प्रधानाचार्य से स्कूल खाली कराने को कहा गया था। चोरी का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

बिलंदा कस्बे के मां आनंदी माता मंदिर के सामने संचालित इस विद्यालय में पिछले दिनों पूर्व प्रबंधक रईस अहमद की मौत के बाद विद्यालय को लेकर विवाद उभर गया है। प्रधानाचार्य और प्रबंधक पक्ष के बीच छात्रों की फीस के संबंध में भी 17 लाख रुपये के गड़बड़ी का आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। विद्यालय की पूर्व में दिवंगत प्रबंधक और प्रधानाचार्य के बीच आजीवन संचालन की सहमति थी। वर्तमान विवाद की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-03-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

फोटो-03-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed