{"_id":"65283f05952924342c01f044","slug":"principals-husband-beats-young-man-over-transaction-dispute-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-5185-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लेनदेन के विवाद में प्रधान पति ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लेनदेन के विवाद में प्रधान पति ने युवक को पीटा
Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। लेनदेन के मामले में युवक ने प्रधान पति पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औंग थाना क्षेत्र के गांव संगुनापुर निवासी सौरभ निषाद ने पुलिस को बताया कि पांच माह पहले उन्होंने प्रधान पति सूरज पाल यादव को अपनी कर्बी बेची थी, लेकिन उसने अब तक कर्बी के रुपये नहीं दिए। बुधवार को उन्होंने प्रधान पति से रुपये मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद प्रधान पति अपने भाई सतेंद्र व परिवार के दयाशंकर पुत्र छोटेलाल को लेकर उनके घर आ गया और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर उन लोगों ने सौरभ को पीट दिया। इसके बाद सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।