{"_id":"601564148ebc3e2c5153e17a","slug":"principal-secretary-fathepur-news-cold-store-operators-meet-fatehpur-news-knp6088218154","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान विभाग के प्रमुख सचिव से मिलेंगे कोल्ड स्टोर संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान विभाग के प्रमुख सचिव से मिलेंगे कोल्ड स्टोर संचालक
विज्ञापन
नउवाबाग के एक रेस्टोरेंट में बैठक करते कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कोल्ड स्टोर एसोसिएशन ने उद्यान विभाग के प्रमुख सचिव से मिल कर समस्याओं का निराकरण कराने का निर्णय लिया है।
शनिवार को नउवाबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई एसोसिएशन की बैठक में प्रमुख सचिव से मिलने का समय मांगने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन की अगली बैठक छह फरवरी को होगी।
शनिवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने प्रस्ताव रखा कि पिछले साल के बराबर ही कोल्ड स्टोरों में भंडार प्रभार 250 रुपये क्विंटल रखा जाए।
जिसे सर्व सम्मति से बैठक में पारित किया गया। बैठक में लाइसेंस नवीनीकरण में आने वाली दिक्कतें, फायर विभाग से मिलने वाले अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
इन समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल उद्यान विभाग के प्रमुख सचिव से मिलेगा।
बैठक का संचालन महामंत्री डॉ.राजेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर कोल्ड स्टोर संचालक राघवेंद्र सिंह, मो. अनवर, रामबाबू गुप्ता, फरीद खान, द्वारिकाधीश रस्तोगी, मनोज गांधी आदि मौजूद रहे।