{"_id":"84d9633004489d6bafd3f83e08f54326","slug":"preparations-fine-just-reflexes-needs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तैयारियां ठीक, बस सजगता की दरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तैयारियां ठीक, बस सजगता की दरकार’
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा की सदर विधान सभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में सेक्टर व बूथ की तैयारियां खंगाली गईं। समीक्षा ओके रही। जोनल कोर्डीनेटर व मंडल कोआर्डीनेटर ने बसपाइयों को चुनाव में दमखम के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रोत्साहित किया। कुछेक बूथ कमेटियों का गठन न होने पर जल्द इसे पूरा करने की बात कही गई।
विज्ञापन
शहर के पीरनपुर स्थित सारा गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जोनल कोआर्डीनेटर आरके चौधरी व अखिलेश अंबेडकर ने सेक्टर व बूथ कमेटियों की स्थिति पर नजरें गड़ाईं। सेक्टर कमेटियां पूरी गठित मिलीं जबकि कुछेक बूथ कमेटियों का गठन शेष मिला। जोनल को-आर्डीनेटन चौधरी ने गैरगठित कमेटियों को जल्द वजूद में लाने के साथ संगठनात्मक ढांचे को और बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो के सपनों को साकार करने के लिए सजगता की दरकार है। उन्हें विश्वास है कि यह काम भी बखूबी अंजाम दिया जाएगा। बैठक में मंडल कोआर्डीनेटर राजू गौतम, अच्छेलाल निषाद, टिकेश गौतम, अमरेंद्र भारती व लाला राम विद्यार्थी ने भी बसपाइयों में जोश भरने का काम किया। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव डॉ. ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, प्रदीप गर्ग, समीर त्रिवेदी, रमेश पासवान, राम कृपाल सोनकर, सूरज पाल रावत, मनीष तिवारी रिंकू, दिनेश खलीफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन