{"_id":"615b46228ebc3e76367279a9","slug":"pregnant-dies-due-to-beating-fatehpur-news-knp656311974","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की पिटाई के चलते मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की पिटाई के चलते मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पति की पिटाई से सोमवार की रात गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने मारपीट के चलते मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी सैकू कोरी की बेटी अमरीता (21) की शादी 2 साल पहले ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी राकेश के साथ हुई थी। सैकू ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी को अक्सर दामाद प्रताड़ित करता था। बेटी को 10 दिन बाद प्रसव होना था। गर्भवती होने के बावजूद बेटी की दामाद ने नशे में 10 दिन पहले पीटा था। सोमवार को भी उसने बेटी के साथ मारपीट की।
पिटाई से बेटी की हालत बिगड़ गई। मारपीट की सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।