{"_id":"64fa20fb6dbc31b376071614","slug":"pradhans-nephew-gang-raped-a-girl-student-along-with-his-friends-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-3454-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रधान के भांजे ने साथियों संग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रधान के भांजे ने साथियों संग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधान के भांजे और उसके साथियों ने बीए फाइनल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से पहले छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। वीडियो बनाकर वायरल किया तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हथगाम थाने के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बताया कि एक सितंबर को पुत्री काॅलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में दोपहर करीब डेढ़ बजे रज्जीपुर गांव का शाबान कुरैशी साथियों संग पुत्री को खंडहर में घसीट ले गया। नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी को बेहोश किया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। दो दिन पहले वीडियो सामने आने पर घटना का पता लगा।
बेटी डरी सहमी थी। इसी वजह से उसने किसी को जानकारी नहीं दी थी। वीडियो देखकर शाबान के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। आरोपी शाबान कुरैशी छिवलहा के प्रधान हलीम का भांजा है। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दुष्कर्म शाबान ने किया है। बाकी सहयोगी के रूप में रहे हैं। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।