{"_id":"60ca3b018ebc3ebd9f3b495f","slug":"pradhan-will-take-oth-on-18-and-19-june-fatehpur-news-knp6346023136","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव परिणाम के बाद 393 गांव की सदन में प्रधान लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव परिणाम के बाद 393 गांव की सदन में प्रधान लेंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। इससे जिले की 393 ग्राम पंचायतों के गठन और प्रधानों के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है।
स्थानीय स्तर पर 17 जून को डीएम अपूर्वा दुबे ग्राम पंचायतों को गठित करने की अधिसूचना जारी करेंगी। 18 व 19 जून तक प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण करेंगे। 20 जून को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में कार्य संचालन किया जाएगा। बता दें कि, जिले की 834 ग्राम पंचायतों में से 441
ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाकर ग्राम पंचायतों का गठन हो चुका है। शेष में ग्राम पंचायतों का दो तिहाई कोरम पूरा नहीं होने से गठन नहीं हो सका था। उपचुनाव के बाद अब यहां भी कोरम पूरा हो गया है। गठन की अधिसूचना जारी हो गई है।
विज्ञापन
20 जून को नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें छह समितियां बनाई जाएंगी। इसमें ग्राम सभापति शामिल होंगे। इसके अलावा निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण और जल प्रबंधन समिति के सभापति का चुनाव ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा उन्हीं में से किया जाएगा। सभी समितियों में सभापति के अलावा छह सदस्य होंगे। इनमें एक महिला व एक अनुसूचित जाति और एक पिछड़े वर्ग का सदस्य होगा। हर महीने समिति को बैठक का आयोजन कराना होगा। चार सदस्य मौजूद होने से बैठक का कोरम पूरा हो जाएगा।
प्रशासनिक समिति: ग्राम पंचायतों में कार्यरत कार्मिकों और राशन की दुकानों से संबंधित कार्य।
नियोजन और विकास समिति: ग्राम पंचायत की योजना तैयार कराना, कृषि, पशुपालन और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन। शिक्षा समिति: प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, अनौपचारिक शिक्षा व साक्षरता से संबंधित योजनाएं लागू कराना। निर्माण कार्य समिति: समस्त स्थायी व अस्थायी निर्माण और मरम्मत के कार्य।
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति: चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण से संबंधित कार्य।
जल प्रबंधन समिति: नलकूपों का संचालन व रखरखाव एवं पेयजल व्यवस्था।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 18 व 19 जून को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को सूचना दी जा रही है। शपथ के बाद ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पहली बैठक कराई जाएगी, जिसमें समितियों का गठन किया जाएगा।
- अजय आनंद सरोज, डीपीआरओ।