फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan of Para village was embroiled in controversies

Fatehpur News: पारा गांव की प्रधानी विवादों में घिरी रही

Fri, 24 Mar 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Pradhan of Para village was embroiled in controversies
हरदोई। पारा गांव की प्रधानी अक्सर विवादों से घिरी रही है। इतिहास गवाह है पारा गांव की प्रधानी बिना गोली बंदूक की आवाज सुने पूरी नहीं हो पाई। इस बार की मौजूदा प्रधानी भी आखिरकार खून से रंग गई। इस सनसनीखेज डलब मर्डर से गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलने और एक-दूसरे से बात करने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

मझिला के पारा गांव डबल मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है। मौजूदा प्रधान नंदलाल कुशवाहा राजा बाबू गुट के थे। उन्होंने अनिल शुक्ला गुट की महिला प्रत्याशी को चुनाव में हराया था। जीतने के बाद से नंदलाल कुशवाहा की प्रधानी उसका भतीजा रमाकांत कुशवाहा देख रहा था और सरपरस्ती राजा बाबू गुट की थी।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल की प्रधानी में नंदलाल कोई काम नहीं करवा पा रहे थे। इस कारण चाचा-भतीजे में धीरे-धीरे राजा बाबू गुट के खिलाफ रोष पनप रहा था। उधर, पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला के पुत्र अमित जो कि पेशे से एडवोकेट था। उसको इस बात की भनक लगी। अमित क्षेत्र में सामाजिक रूप से काफी व्यवहार कुशल माना जाता रहा है। अमित के इसी व्यवहार से प्रभावित प्रधान नंदलाल का भतीजा अमित के संपर्क में आया। दोनों में अच्छी बनने लगी। अमित और रमाकांत की इसी दोस्ती ने प्रधान नंदलाल को गुट बदलने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नाराज चल रहा था राजा बाबू गुट
प्रधानी की सीट ओबीसी होने के चलते राजा बाबू गुट ने ही नंनदलाल को चुनाव लड़वाकर जितवाया था। डेढ़ माह पूर्व प्रधान के पाला बदलने से खूनी संघर्ष हो गया। प्रधान नंदलाल कुशवाहा को राजा बाबू गुट ने अपने मोहरे के रूप में प्रयोग कर रहा था। राजा बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका आदमी इस तरह धोखा देकर उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला गुट में जा मिलेगा। यही वजह है कि राजा बाबू गुट सबसे ज्यादा नाराज नंदलाल के भतीजे रमाकांत और अनिल शुक्ला के पुत्र एडवोकेट अमित से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed