फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan complained to SDM about illegal mining on government land

Fatehpur News: सरकारी भूमि पर अवैध खनन की शिकायत प्रधान ने एसडीएम से की

Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pradhan complained to SDM about illegal mining on government land
हुसैनगंज। ग्राम पंचायत की आरक्षित जमीन पर अवैध खनन की शिकायत प्रधान ने एसडीएम से की है। थाना क्षेत्र के उन्नौर(सहिमापुर) गांव के प्रधान जमुना सिंह ने बताया कि गांव के गाटा संख्या 1625 चारागाह के लिए सुरक्षित जमीन है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव का एक प्रभावशाली व्यक्ति जेसीबी से आरक्षित भूमि पर अवैध तरीके से मिट्टी खनन करवा रहा था। उसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी। बुधवार सुबह भिटौरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन को रुकवा दिया। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व एक डंपर को बरामद किया। प्रधान ने सदर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री सहित हुसैनगंज थाना प्रभारी को आरक्षित भूमि पर खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। भिटौरा चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि प्रधान की शिकायत पर विपिन सिंह के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed